प्रेरणा
बरगद अमृत संगठन, देवरिया के बरपार गांव के विशाल बरगद से प्रेरित है, जो हमारा राष्ट्रीय वृक्ष भी है और जो साक्षात स्वरूप में अर्थ (संस्कृति), EARTH (प्रकृति) और अर्थ (भौतिक) का प्रतीक है। और तीनों को समाहित कर ब्रह्म का स्वरुप है। यह संगठन स्वामी विवेकानंद के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, आदरणीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानववाद और आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी के अमृतकाल के संकल्पों से प्रेरित है, जो सबके प्रयास के माध्यम से विकसित देवरिया-कुशीनगर और विकसित भारत बनाने के एक समयबद्ध उद्देश्य को परिपूर्ण करेगा। यह संगठन डिजिटल रुप से भी सक्षम है जो स्थानीय स्तर पर नेटवर्क के माध्यम से विकसित भारत के उद्देश्य को साकार करेगा।
यह सामाजिक संगठन हमारे पूर्वांचल के नायकों मंगल पांडे और लक्ष्मी बाई से भी प्रेरित है, जिन्होने 1857 में हमारी सांस्कृतिक और राजनीतिक आजादी के लिए लड़ाई लड़ी थी, यहीं से प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की क्रांति की अलख जगाई थी। इन्ही महान क्रांतिकारियों की प्रेरणा हमें याद दिलाता है कि जब तक हमारे पास ऐसे स्थानीय नेतृत्वकर्ता नहीं होंगे जो राष्ट्र निर्माण में भाग लेंगे, तब तक विकसित देवरिया और विकसित भारत की नई क्रांति नहीं हो सकती। इस संगठन में ग्रामीण स्तर के नेताओं को मंगल अमृत सेनानी और लक्ष्मी अमृत सेनानी के नाम से कहा जाएगा।
देवरिया-कुशीनगर